होमगार्ड भर्ती के 453 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण:अमेठी पुलिस लाइन अमेठी में 15 अक्टूबर से शुरू होगा

Oct 12, 2026 - 15:50
0
होमगार्ड भर्ती के 453 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण:अमेठी पुलिस लाइन अमेठी में 15 अक्टूबर से शुरू होगा
अमेठी में होमगार्ड भर्ती के 453 उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण 15 अक्टूबर से शुरू होगा। यह जांच रिजर्व पुलिस लाइन (पुरानी) अमेठी में की जाएगी। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स अमेठी नीता भारतीय ने इसकी जानकारी दी है। तय कार्यक्रम के अनुसार, 15, 16, 17, 21 और 22 अक्टूबर को पुरुष उम्मीदवारों (70, 70, 74, 74, 75) का मेडिकल परीक्षण होगा। 23 और 24 अक्टूबर को 45-45 महिला उम्मीदवारों की जांच की जाएगी। जो उम्मीदवार छूट जाएंगे, उन्हें 27 अक्टूबर को एक और मौका मिलेगा। 18, 19, 20, 25 और 26 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। उम्मीदवारों को सुबह 7 से 9 बजे के बीच प्रवेश मिलेगा। उन्हें बुलावा पत्र और सभी मूल दस्तावेज व फोटोकॉपी लानी होंगी। बिना मूल बुलावा पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा। मेडिकल स्थल पर मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मना हैं। प्रसाशन की तरफ से सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7985560491, 8299702915, 8299445767 और 7525998777 जारी किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User