लाइनमैन पर जातिसूचक शब्दों सेअपमानित कर रंगदारी मांगने का आरोप:पति को नौकरी से हटवाने और जान से मारने की धमकी, एसपी से शिकायत

Oct 12, 2026 - 15:50
0
लाइनमैन पर जातिसूचक शब्दों सेअपमानित कर रंगदारी मांगने का आरोप:पति को नौकरी से हटवाने और जान से मारने की धमकी, एसपी से शिकायत
शामली में बिजली विभाग के एक लाइनमैन पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने, झूठी शिकायत कर पति को नौकरी से हटवाने और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। सोमवार दोपहर 12 बजे पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना बाबरी क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा निवासी सुलेनता पत्नी सोनहर लाल ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति हिरणवाड़ा बिजलीघर में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि हिरणवाड़ा निवासी एक व्यक्ति उनसे रंजिश रखता है। इसी के चलते वह उनके पति को रास्ते में रोककर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करता था और गाली-गलौज कर अपमानित करता था। शिकायत वापस लेने के बदले 20 हजार रुपये लेने का आरोप महिला का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने उनके पति के खिलाफ बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायतें कीं, जिसके चलते उन्हें नौकरी से हटा दिया गया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने शिकायत वापस लेने के बदले उनके पति से 20 हजार रुपये भी लिए थे। इसके अलावा, घर का बिजली बिल जमा कराने के लिए भी दबाव बनाया गया। एक लाख रुपये नहीं देने पर धमकी देने का आरोप प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि अब संबंधित व्यक्ति उनके पति से एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये नहीं देने पर जान से मारने और दोबारा नौकरी से हटवाने की धमकी दी जा रही है। महिला के अनुसार, उनके पति को 13 जून 2026 को नौकरी से हटा दिया गया था। इसके बाद से परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। परिवार की सुरक्षा की मांग पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही पति और परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User