होटल में युवक-युवती का वीडियो बनाने पर विवाद:शाहजहांपुर में मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार, 6 पर केस
शाहजहांपुर में एक होटल पर खाना खा रहे युवक और युवती का वीडियो बनाने और विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वीडियो बनाने वाले युवकों ने मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी के साथ भी दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद और पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह घटना 23 सितंबर की दोपहर तिलहर थाना क्षेत्र के हाइवे पर एक होटल की है। बरेली जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपने दोस्त के साथ तिलहर बाईपास के पास एक होटल पर खाना खा रही थी। तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और उनका वीडियो बनाने लगे। आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी युवक और युवती ने जब वीडियो बनाने का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वीडियो बनाने वालों में तिलहर थाना क्षेत्र का नीरज वर्मा और उसके कुछ साथी शामिल थे। आरोपियों ने उन्हें वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दी। जानकारी मिलने पर तिलहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। एफआईआर में संगठन के नाम का जिक्र चर्चा है कि वीडियो बनाने वाले युवक एक हिंदूवादी संगठन से जुड़े हैं, हालांकि एफआईआर में संगठन के नाम का जिक्र नहीं है। बाद में युवक और युवती के माता-पिता को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने उनके साथ खाना खाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। सीओ तिलहर विदुश सक्सेना ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर विवेक की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)