अम्बेडकरनगर के बरियावन बाजार में खुलेगी नई पुलिस चौकी:एसपी ने दिए निर्देश, बुलडोजर से कमरे गिराए जाने के बाद जागी पुलिस

Sep 25, 2026 - 12:37
0
अम्बेडकरनगर के बरियावन बाजार में खुलेगी नई पुलिस चौकी:एसपी ने दिए निर्देश, बुलडोजर से कमरे गिराए जाने के बाद जागी पुलिस
अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन बाजार में अब एक पुलिस चौकी खोली जाएगी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने इसके निर्देश दिए हैं। इस चौकी पर एक इंचार्ज के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इससे बाजार और आसपास के इलाकों में पुलिस की सीधी नजर रहेगी। यह फैसला 22 सितंबर की रात हुई एक घटना के बाद लिया गया है। उस रात बरियावन बाजार में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर बने कमरों और दुकानों को तीन जेसीबी लगाकर गिरा दिया गया था। रात के अंधेरे में हुई इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी शुरू की। जांच में कई लोगों की भूमिका सामने आई। इस मामले में राहुल वर्मा और इंद्रजीत वर्मा समेत 10 लोंगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अन्य सामने आए नामों पर भी कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद बरियावन बाजार में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत महसूस हुई। चौकी खुलने से बाजार में 24 घंटे पुलिस की निगरानी रहेगी। किसी भी विवाद, दबंगई या मारपीट की सूचना पर पुलिस कम समय में मौके पर पहुंच सकेगी। बाजार के व्यापारियों और आसपास के लोगों को पुलिस सहायता के लिए अब अकबरपुर कोतवाली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस चौकी के लिए जगह और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चौकी पर तैनाती के बाद पुलिस की नियमित गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User