हरदोई डिपो में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित:सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर वर्षगांठ पर सुंदरकांड, अधिकारियों कर्मचारियों ने पाया प्रसाद
हरदोई डिपो परिसर स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर की वर्षगांठ पर सोमवार को वर्कशॉप परिसर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और सुंदरकांड पाठ के साथ हुई। भक्ति संगीत और चौपाइयों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार, डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी और वरिष्ठ फोरमैन एच.एन. पाण्डेय ने डिपो कर्मचारियों के साथ सुंदरकांड पाठ किया और भगवान श्रीराम व हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। पाठ के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों, चालकों, परिचालकों और अन्य कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में डिपो कर्मचारियों की सहभागिता रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)