प्रतापगढ़ में महिला की मौत पर अंतिम संस्कार से इनकार:अलीपुर गांव में फंदे पर लटका मिला था शव, बेटी बोली- मां को दिल्ली जाने से रोकता था आरोपी
प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में ससुराल में फंदे पर लटकी मिली 38 वर्षीय कंचन गौतम की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की बड़ी बेटी सौम्या और बहन सीमा ने एक व्यक्ति पर कंचन को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और पति के पास दिल्ली जाने से रोकने का आरोप लगाया है। रविवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सोमवार सुबह रानीगंज चौकी इंचार्ज समेत पुलिस बल तैनात रहा। पहले देखिए तस्वीरें- जानिए पूरा मामला विस्तार से… जानकारी के अनुसार, शनिवार को बच्चे स्कूल से घर लौटे तो कमरे में मां का शव पंखे से लटका मिला। बच्चों ने मां को इस हालत में देखा तो चीखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंचन के पति अर्जुन गौतम दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं—बड़ी बेटी सौम्या (15), छोटी बेटी मोहिनी (12) और बेटा आदित्य (8)। मां की मौत से तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। बेटी बोली- मां को दिल्ली जाने से रोकता था सौम्या ने अपने बयान में आरोप लगाया कि एक व्यक्ति घर आता था और उसकी मां के साथ मारपीट करता था। बेटी के मुताबिक, तीन-चार दिन पहले भी मारपीट हुई थी, जिससे मां की कोहनी और हाथ पर खरोंच आई थी। उसने आरोप लगाया कि मां को पति के पास दिल्ली जाने से रोकने के लिए धमकाया जाता था और बच्चों को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही गई थी। सौम्या ने बताया कि घटना वाले दिन स्कूल से लौटने पर मां फंदे पर लटकी मिलीं। पति और बहन ने भी लगाए आरोप पति अर्जुन गौतम ने बताया कि पिछले करीब दस दिनों से पत्नी उनसे ठीक से बात नहीं कर रही थीं। उनके मुताबिक, घटना वाले दिन कंचन ने अपनी मौत की आशंका जताई थी। बाद में उन्हें फोन पर पत्नी की मौत की जानकारी मिली। बेटी से बातचीत में उन्हें कथित मारपीट और धमकी के बारे में पता चला। कंचन की बहन सीमा ने भी आरोप लगाया कि उनकी बहन फोन पर रोते हुए प्रताड़ना की बात बताती थीं। सीमा के मुताबिक, कंचन दिल्ली जाने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन उन्हें रोका जा रहा था। उन्होंने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। मृतका के पिता हरिश्चंद्र गौतम ने पुलिस को लिखित सूचना दी थी। परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि- अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है परिजनों के आरोप के अनुसार आरोपी युवक को पड़कर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)