हरदोई में अतिक्रमण हटाने का अभियान:त्योहारों पर जाम से निपटने की तैयारी, सड़क पर दुकान लगाने वालों को मिलेगा अल्टीमेटम

Oct 09, 2026 - 20:45
0
हरदोई में अतिक्रमण हटाने का अभियान:त्योहारों पर जाम से निपटने की तैयारी, सड़क पर दुकान लगाने वालों को मिलेगा अल्टीमेटम
हरदोई में दशहरा और दिवाली पर शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को शाम 7:30 बजे शहर कोतवाली परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पुलिस, नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और व्यापारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में बाजारों और प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने पर चर्चा हुई। पहले समझाएंगे, फिर चालान की कार्रवाई अधिकारियों ने बताया कि सड़क और फुटपाथ पर दुकानें लगाने से आवागमन प्रभावित होता है। इससे त्योहारों के दौरान जाम की समस्या बढ़ जाती है। अभियान के पहले चरण में सड़क किनारे और पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया जाएगा। उन्हें निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने और रास्ते में बाधा नहीं डालने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। वेंडिंग जोन में ही दुकान लगाने के निर्देश अभियान के दौरान वेंडिंग और नॉन-वेंडिंग जोन के नियमों का पालन कराया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे दुकान लगाने की अनुमति निर्धारित वेंडिंग जोन में ही होगी। शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में व्यापारी नेताओं ने रखे सुझाव बैठक में ट्रैफिक सीओ अनुज कुमार मिश्रा, सीओ सिटी अजीत चौहान, ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रमोद यादव, शहर कोतवाल संजय त्यागी, नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी के जेई मौजूद रहे। व्यापारी नेताओं में विमलेश दीक्षित, भारत पांडे, कमलेश अवस्थी, कल्लू रस्तोगी और अरुण गुप्ता भोले समेत अन्य व्यापारी शामिल हुए। प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शहर में जाम की समस्या कम करना और लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने व्यापारियों से निर्धारित नियमों का पालन करने और सड़कों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User