यूपी के MLC चुनाव में 152 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला:वाराणसी खंड स्नातक में सबसे अधिक 24, मेरठ खंड स्नातक में सबसे कम 8 उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की 11 सीटों पर हो रहे चुनाव में नामांकन वापसी के बाद 152 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। वाराणसी खंड स्नातक में सबसे अधिक 24 और मेरठ खंड स्नातक में सबसे कम 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। 23 अक्टूबर को मतदान होगा। 14,81,310 मतदाता 2697 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन शुक्रवार को कुल सात उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। इनमें स्नातक खंड के 3 और शिक्षक खंड के 4 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है। सबसे अधिक निगाह गोरखपुर और आगरा सीट पर विधान परिषद के शिक्षक स्नातक खंड के चुनाव में सबसे अधिक निगाहें फैजाबाद - गोरखपुर शिक्षक खंड और आगरा शिक्षक खंड पर है। फैजाबाद - गोरखपुर शिक्षक खंड सीट पर भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी, सपा के संजयन त्रिपाठी और निर्दलीय अजय सिंह के बीच कड़ा मुकाबला होगा। वहीं आगरा में कर्मचारी नेता एवं भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी और वर्तमान एमएलसी एवं सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल के बीच सीधी टक्कर है। आकाश 2020 में निर्दलीय एमएलसी चुने गए थे।
स्नातक क्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र - प्रत्याशी - मतदाता - मतदान केंद्र लखनऊ - 16 - 313531- 415 वाराणसी - 24 - 288622 - 327 आगरा - 13 - 190725 - 262 मेरठ -08 - 128595 - 382 इलाहाबाद - झांसी - 13 - 264233 - 354
शिक्षक क्षेत्र लखनऊ - 10 - 34887 - 123 वाराणसी - 12 - 50802 - 150 आगरा - 10 - 54125 - 130 मेरठ - 17 - 47701 - 105 गोरखपुर-फैजाबाद - 16 - 54910 - 200
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)