हरदोई में बारिश से कच्ची दीवार गिरी, किसान की मौत:भूसे की दीवार पर पन्नी डाल रहे थे, मलबे में दबकर गई जान

Sep 26, 2026 - 19:32
0
हरदोई में बारिश से कच्ची दीवार गिरी, किसान की मौत:भूसे की दीवार पर पन्नी डाल रहे थे, मलबे में दबकर गई जान
हरदोई के कछौना कोतवाली में शनिवार सुबह बारिश के बीच हादसा हो गया। लगातार बारिश से कमजोर हुई भूसे की कच्ची दीवार पर पन्नी डाल रहे सुंदरलाल अचानक मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गाजू गांव के मजरा फतेपुर निवासी सुंदरलाल खेती करते थे। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे वह भूसे की कच्ची दीवार पर बारिश से बचाव के लिए पन्नी डाल रहे थे। लगातार बारिश के कारण दीवार पहले ही जर्जर हो चुकी थी। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और सुंदरलाल उसके मलबे में दब गए। आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण, लेकिन नहीं बची जान दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत मलबा हटाना शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद सुंदरलाल को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर हादसे की जानकारी जुटाने के साथ राजस्व विभाग की टीम ने भी स्थिति का जायजा लिया। परिवार के इकलौते कमाने वाले थे सुंदरलाल प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के मुताबिक, सुंदरलाल परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। लगातार बारिश के बीच हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User