साहपुर सैदू में निरंकारी सत्संग:गुरु महिमा के भजनों से वातावरण भक्तिमय, प्रसाद व लंगर वितरित
निकटवर्ती ग्राम साहपुर सैदू में ग्राम प्रधान सूरवीर सिंह द्वारा संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में 'एक तू ही निरंकार' सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुईं भाजपा नेत्री डॉ. रचना पाल ने गुरु चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और साध-संगत से संवाद किया। सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु महिमा और भक्ति भाव से ओत-प्रोत भजनों का गायन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर डॉ. रचना पाल ने कहा कि सत्संग में आकर मन को असीम शांति मिलती है और संतों का सानिध्य मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने मान-सम्मान और आमंत्रण के लिए ग्राम प्रधान सूरवीर सिंह एवं समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सत्संग के समापन पर संगत के लिए प्रसाद और लंगर की व्यवस्था की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)