हरदोई में छज्जे से गिरकर युवक की मौत:टॉयलेट करते समय 16 फीट ऊपर से पैर फिसला, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Oct 12, 2026 - 14:12
0
हरदोई में छज्जे से गिरकर युवक की मौत:टॉयलेट करते समय 16 फीट ऊपर से पैर फिसला, इलाज के दौरान दम तोड़ा
हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र में मकान की पहली मंजिल से गिरकर युवक की मौत हो गई। टॉयलेट करने गया युवक मकान की पहली मंजिल पर छज्जे के पास गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह करीब 16 फीट नीचे आरसीसी सड़क पर जा गिरा। गंभीर हालत में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां सोमवार सुबह 4:39 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक आकाश गुजरात में बिजली की लाइन बिछाने का काम करता था। ठेकेदारी का काम खत्म होने के बाद वह रविवार दोपहर ही गांव लौटा था। रात में हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। आकाश की मौत के बाद पत्नी नीतू और उसकी 8 व 5 साल की दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार दोपहर ही गुजरात से लौटा था आकाश यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव के मजरा मेढ़ू की है। परिजनों के मुताबिक, आकाश गुजरात में बिजली की लाइन बिछाने का काम करता था। वहां ठेकेदारी का काम समाप्त होने के बाद वह रविवार दोपहर अपने घर पहुंचा था। परिवार को उम्मीद थी कि कुछ समय साथ बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन रात में ही यह हादसा हो गया। परिजनों के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे आकाश अपनी पत्नी नीतू और दोनों बेटियों के साथ पहली मंजिल पर बने कमरे में था। वह कमरे के बाहर छज्जे की तरफ लघुशंका कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह करीब 16 फीट नीचे सड़क पर गिर गया। अचानक हुई घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत आकाश के नीचे गिरने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल आकाश को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन करीब ढाई घंटे बाद सोमवार सुबह 4:39 बजे उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रात 11 बजे छज्जे के पास हुआ हादसा पति की मौत से नीतू बदहवास हो गईं। वहीं, छोटी-छोटी बेटियां पिता को खोने के गम में बिलखती रहीं। अचानक हुए हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरवा दिया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User