हरदोई में छत से गिर कर युवक की मौत:फूफा के घर मेहमान बनकर आया था, देर रात लघुशंका के लिए उठा और संतुलन बिगड़ने से जान गई
हरदोई के बघौली स्थित अहिरोरी गांव में रिश्तेदारी में आए 30 वर्षीय विजय प्रताप की छत से गिरकर मौत हो गई। विजय हरियाणा में मजदूरी करता था और 5 अक्टूबर को ही घर लौटा था। वह अपने फूफा के घर अहिरोरी गांव में मेहमान बनकर आया था। बीती रात खाना खाने के बाद वह परिवार के साथ छत पर सो रहा था। देर रात लघुशंका के लिए उठा, तभी संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे पक्की आरसीसी सड़क पर जा गिरा। तेज आवाज सुनकर परिजन घायल विजय को तुरंत सीएचसी अहिरोरी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। विजय आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था और अविवाहित था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)