हरदोई में एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा:संगठन महामंत्री धर्मपाल ने की समीक्षा, शिक्षक-स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर जोर

Oct 16, 2026 - 17:52
0
हरदोई में एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा:संगठन महामंत्री धर्मपाल ने की समीक्षा, शिक्षक-स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर जोर
हरदोई में भाजपा ने शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने हरदोई प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें चुनावी तैयारियों, मतदाता संपर्क और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की समीक्षा की गई। मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश बैठक में धर्मपाल ने कहा कि चुनाव में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसके लिए सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर सभी को अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करना होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और चुनावी तैयारियों को गंभीरता से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कमलेश मिश्र ने भी चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने समन्वित प्रयास करने और मतदाताओं तक मतदान संबंधी जरूरी जानकारी व पार्टी की नीतियां पहुंचाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से हरदोई में चुनावी अभियान आगे बढ़ाया जाएगा। मंडल अभिलेख संकलन पुस्तिका का विमोचन प्रवास के दौरान धर्मपाल जिला भाजपा कार्यालय भी पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और जिला प्रभारी कमलेश मिश्र की मौजूदगी में ‘मंडल अभिलेख संकलन पुस्तिका’ का विमोचन किया गया। इसका उद्देश्य मंडल स्तर पर आयोजित बैठकों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करना है। इससे अभिलेखों के संकलन, कार्यों की निरंतरता और भविष्य की योजनाओं को लागू करने में मदद मिलेगी। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित के सहयोग से इस योजना को मूर्त रूप दिया गया है। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों के दस्तावेजीकरण को महत्वपूर्ण बताया। बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में मंत्री नितिन अग्रवाल, रजनी तिवारी, सांसद जय प्रकाश, अशोक रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायक रामपाल वर्मा, श्याम प्रकाश, आशीष सिंह आशू, मानवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभास कुमार, अलका अर्कवंशी और एमएलसी अशोक अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User