शाहजहांपुर में शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट:युवकों ने एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर पीटा, 3 घायल
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के भरतापुर गांव में शराब के नशे में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सोमवार शाम करीब छह बजे सूर बाबा स्थान के पास हुए इस विवाद के वीडियो मंगलवार को सामने आए हैं। वीडियो में एक युवक दूसरे को चप्पल से पीटता दिख रहा है। इसके बाद दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर मारपीट की। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर हंगामा शांत कराया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। इस झगड़े में दोनों तरफ के तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक पक्ष का आरोप है कि शराब के नशे में उससे शराब पीने के लिए रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की गई। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि वह सूर बाबा स्थान के पास से निकल रहे थे। तभी वहां शराब के नशे में युवक खड़ा था। देखते ही गाली-गलौच करने लगा। मना करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी ।घटना के बाद दोनों ने एक दूसरे के घरों में घुसकर मारपीट का भी आरोप लगाया। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है और 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर प्राप्त होते ही उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)