हरदोई में जमीन-विवाद पर आरोपियों ने खंभे-उखाड़े फसल बर्बाद की:विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, एक ही परिवार के 9 लोगों पर केस

Sep 26, 2026 - 09:04
0
हरदोई में जमीन-विवाद पर आरोपियों ने खंभे-उखाड़े फसल बर्बाद की:विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, एक ही परिवार के 9 लोगों पर केस
हरदोई जनपद के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने एक किसान की फसल बर्बाद कर दी और खेत में लगे सीमेंट के खंभे उखाड़ दिए। विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में एक ही परिवार के नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार की शाम 16:03 बजे जानबूझकर अपमान करना, गंभीर आपराधिक धमकी, सामूहिक रूप से आपराधिक कार्य और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। यह घटना 23 सितंबर 2026 की शाम करीब 5:30 बजे गुटैया मजरा शाहबुद्दीनपुर गांव में हुई। पीड़ित खुन्नू लाल ने बताया कि उनकी जमीन की दो बार कानूनी रूप से माप कराकर कब्जा दिलाया गया था। इसी बात से रंजिश मानकर गांव निवासी विपक्षी जयराम, रामनरेश, आशाराम, रंजीत, धीर सिंह, सीताराम, राजेन्द्र, धनीराम और अवनीश खेत पर पहुंचे। आरोप है आरोपियों ने खेत में लगे सीमेंट के खंभों को उखाड़ दिया और खड़ी फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। जब खुन्नू लाल ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने उन्हें गाली-गलौज कर मौके से भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। खुन्नीलाल ने बताया कि दो बार जमीन पर उन्हें कब्जा दिलाया गया। इसी से आरोपी लगातार रंजिश मान रहे हैं। मामला राजस्व विभाग से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User