हरदोई में मुलायम-सिंह-यादव को श्रद्धांजलि, सपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प:अखिलेश यादव को 2027 में सीएम बनाने का प्रण, कार्यालय में हुई सभा और भंडारा

Oct 10, 2026 - 15:59
0
हरदोई में मुलायम-सिंह-यादव को श्रद्धांजलि, सपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प:अखिलेश यादव को 2027 में सीएम बनाने का प्रण, कार्यालय में हुई सभा और भंडारा
हरदोई जनपद में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार की दोपहर 1:30 समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली ने की। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए संघर्षमयी रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। साथ ही, वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का भी संकल्प लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि नेताजी ने डॉ. राममनोहर लोहिया और 'छोटे लोहिया' जनेश्वर मिश्र के सानिध्य में राजनीति सीखकर समाजवाद की अलख जगाई। उन्होंने चुंगी समाप्त करने, अस्पताल का पर्चा ₹1 करने तथा पिछड़ों, गरीबों, मजलूमों और महिलाओं को सामाजिक व राजनीतिक हक दिलाने का ऐतिहासिक काम किया। देश के रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके पैतृक घर तक पहुँचाने की व्यवस्था लागू की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल वर्मा एवं वरिष्ठ सपा नेता अखिलेश पाठक ने भी पूर्व रक्षा मंत्री से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके अटूट रिश्तों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत सपा नेता अखिलेश पाठक द्वारा कार्यालय परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं एवं शहर के नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, राहुल गुप्ता, सुशील हंस, महिला सभा प्रदेश सचिव पूनम सरोज, रियासत खाँ, अलका दीक्षित, संजय सिंह यादव, डॉ. ज़ैनुल खान सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User