संभल पुलिस में झारखंड के तीन आरोपी पकड़े:₹10 लाख के 42 एंड्राइड मोबाइल बरामद, बच्चों से मोबाइल चोरी कर कर दिल्ली में फुटपाथ पर बेचे

Oct 10, 2026 - 15:59
0
संभल पुलिस में झारखंड के तीन आरोपी पकड़े:₹10 लाख के 42 एंड्राइड मोबाइल बरामद, बच्चों से मोबाइल चोरी कर कर दिल्ली में फुटपाथ पर बेचे
संभल में भीड़भाड़ वाले बाजारों और मेलों में बच्चों से मोबाइल चोरी कराने वाले गिरोह का संभल पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 42 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। मामले में झारखंड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। शनिवार दोपहर 2:30 बजे एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में मामले का खुलासा किया। इस दौरान एएसपी (दक्षिणी) मनोज रावत और सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा मौजूद रहे। माता-पिता को पैसों का लालच देकर लाते थे बच्चे एसपी ने बताया कि थाना गुन्नौर पुलिस को एसके गुप्ता ने मोबाइल चोरी होने की शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की और आरोपियों तक पहुंची। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य झारखंड से बच्चों को अपने साथ लाते थे। आरोप है कि बच्चों के माता-पिता को पैसों का लालच देकर उन्हें चोरी के लिए इस्तेमाल किया जाता था। एक मोबाइल चोरी करने पर देते थे 300 से 500 रुपए पुलिस पूछताछ के अनुसार, आरोपी बिहार और झारखंड से छोटे बच्चों को लाकर शहरों में किराए के मकानों में रहते थे। इसके बाद भीड़भाड़ वाले बाजारों और मेलों में बच्चों से मोबाइल चोरी कराते थे। प्रत्येक मोबाइल चोरी करने पर बच्चे को 300 से 500 रुपए दिए जाते थे। पुलिस के पीछे लगते ही दूसरे जिले में पहुंच जाते थे एसपी के मुताबिक, आरोपी एक क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ने पर दूसरे जिले में चले जाते थे। फिलहाल आरोपी अलीगढ़ में रह रहे थे। वहां से हाथरस, कासगंज, एटा और संभल के बाजारों में चोरी की घटनाएं करने की बात सामने आई है। दिल्ली के फुटपाथ बाजारों में बेचते थे मोबाइल पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी किए गए एंड्रॉयड मोबाइल दिल्ली के फुटपाथ पर लगने वाले बाजारों में बेच देते थे। इससे उन्हें कमाई होती थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 42 मोबाइल बरामद किए हैं। झारखंड के तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार मेहतो पुत्र स्वर्गीय बनारसी मेहतो, सुरंजन कुमार शाह पुत्र सुनील कुमार शाह और करण कुमार पुत्र अशोक चौधरी के रूप में हुई है। तीनों झारखंड के साहिबगंज जिले के लाल झाड़ी थाना क्षेत्र के महाराजपुर नया टोला कल्याणी के निवासी हैं। इनके साथ एक किशोर को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User