कौशाम्बी में 23 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रहेंगी:विधान परिषद चुनाव के कारण ड्राई-डे घोषित, डीएम ने जारी किया आदेश
कौशाम्बी में एमएलसी चुनाव के कारण 23 अक्टूबर को शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने शनिवार शाम 4 बजे शुष्क दिवस घोषित करते हुए बंदी का आदेश जारी किया। देशी शराब से लेकर भांग की दुकानें भी रहेंगी बंद आदेश के अनुसार, 23 अक्टूबर को जिले की देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, भांग की दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के साथ लोकशांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। न मानने पर कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)