कासगंज पहुंचीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, उमड़ा जन सैलाब:निजी शोरूम का उद्घाटन किया, डांस भी किया; जाम में फंसी एंबुलेंस
कासगंज में बुधवार शाम बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुट गए। वह शाम करीब 4:30 बजे एक निजी शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचीं। उनके आने से कासगंज-बरेली मार्ग पर सोरों गेट के पास यातायात प्रभावित हो गया। भारी भीड़ के कारण सड़क पर जाम लग गया, जिसमें कई एंबुलेंस भी फंस गईं। पुलिस ने एंबुलेंस को रास्ता दिलवाया। फीता काटा, डांस कर किया लोगों का अभिवादन करिश्मा कपूर ने शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। वह करीब 20 मिनट तक कार्यक्रम में रहीं। इस दौरान उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और डांस भी किया। अभिनेत्री ने कहा कि कासगंज आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा।
वन-वे व्यवस्था से वाहनों की लंबी कतारें अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से कासगंज-बरेली मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मार्ग को वन-वे किया गया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों को हुई परेशानी जाम में कई एंबुलेंस फंस गईं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस को रास्ता दिलवाकर निकलवाया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद करिश्मा कपूर अलीगढ़ के लिए रवाना हो गईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)