हरदोई में पिता-पुत्री की एक साथ उठी अर्थी:बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, बाइक को डंपर ने मारी टक्कर; दोनों की मौत

Oct 05, 2026 - 21:30
0
हरदोई में पिता-पुत्री की एक साथ उठी अर्थी:बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, बाइक को डंपर ने मारी टक्कर; दोनों की मौत
हरदोई के बिल्हौर-कटरा हाईवे पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पिता-पुत्री का सोमवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ दोनों की अर्थी उठी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। शिवानी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसा रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में दुर्गागंज अंडरपास के पास हुआ। साण्डी थाना क्षेत्र के धांधामऊ निवासी 52 वर्षीय उमेश अपनी 26 वर्षीय बेटी शिवानी को बाइक से उसके ससुराल कैरमैर गांव दांत की दवाई दिलाने जा रहे थे। बिल्हौर-कटरा हाईवे पर पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उमेश की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शिवानी को एंबुलेंस से सीएचसी बिलग्राम ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां रविवार शाम 6:10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंची दोनों की शवयात्रा सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन शवों को लेकर पैतृक गांव धांधामऊ पहुंचे। शव पहुंचते ही पत्नी उषा देवी और अन्य परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। इसके बाद गर्रा नदी के किनारे बरौलिया गांव के पास दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। शिवानी को दफनाया गया, जबकि उमेश की चिता को मुखाग्नि दी गई। दो महीने पहले तय हुई थी शिवानी की शादी परिजनों के मुताबिक, शिवानी की शादी दो महीने पहले पचदेवरा थाना क्षेत्र के नासा गांव निवासी युवक से तय हुई थी। घर में शादी की तारीख तय करने को लेकर बातचीत चल रही थी। जिस घर से जल्द ही बेटी की डोली उठने वाली थी, वहां से पिता-पुत्री की एक साथ अर्थी उठने से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User