लखनऊ के अलीगंज थाने का वकीलों ने घेराव किया:पुलिस पर FIR दर्ज न करने का आरोप, प्रदर्शन के बाद ACP ने आदेश दिया
लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को वकीलों ने थाने का घेराव कर धरना दिया। यह फ्लैट पर कब्जे की कोशिश के मामले में FIR दर्ज न होने पर था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद देर शाम वकीलों ने थानें में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने कहा कि जब अधिवक्ता नहीं सुरक्षित है, तो आम आदमी क्या सुरक्षित रहेगा। हालांकि विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा थाने पहुंचे। उन्होंने वकीलों का धरना खत्म कराया। पीड़ित साजेब के मुताबिक, अलीगंज सेक्टर-C में नवीन गल्ला मंडी के सामने उनका फ्लैट है। सोमवार दोपहर 2 बजे अफजाल साथियों संग फ्लैट पर पहुंचा। उसने ताला तोड़कर कब्जा करने की कोशिश की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। साजेब ने घटना की सूचना 112 पर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। साजेब का आरोप है कि वह चार घंटे तक थाने में बैठे रहे, पर दूसरा पक्ष नहीं आया। इसके बाद वकील थाने पहुंचे और केस दर्ज न होने पर धरना शुरू किया। जानकारी मिलने पर एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा थाने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद वकीलों ने धरना खत्म कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)