सुंदर नगर में स्थापित हुई प्रतिमा:श्री श्री दुर्गा पूजा समिति ने लगातार दूसरे वर्ष सजाया मां दुर्गा का दरबार
गोरखपुर में शारदीय नवरात्र की नवमी पर नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 16 आजाद नगर डिहुलिया में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। पंडाल में दर्शन-पूजन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति सुंदर नगर डिहुलिया की ओर से लगातार दूसरे वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडाल की भव्य सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। समिति अध्यक्ष रोहित यादव और उपाध्यक्ष संदीप यादव ने बताया कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आयोजन में विवेक मिश्रा छोटू, विजय गौड़, सूरज यादव, अभिमन्यु यादव, आदित्य कसौधन, रंजीत यादव, राजेश यादव राजू, मोनू यादव और राहुल सहित समिति के सदस्य व्यवस्था में जुटे रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)