हरदोई पुलिस से 52.51 लाख की ठगी:भुगतान के बाद भी पुलिस थानों को नहीं मिले CCTV कैमरे, मुंबई की फर्म संचालक पर केस

Oct 17, 2026 - 07:11
0
हरदोई पुलिस से 52.51 लाख की ठगी:भुगतान के बाद भी पुलिस थानों को नहीं मिले CCTV कैमरे, मुंबई की फर्म संचालक पर केस
हरदोई पुलिस विभाग के थानों को CCTV कैमरों और संबंधित उपकरणों से लैस करने की योजना में भुगतान के बाद भी आपूर्ति नहीं होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुंबई की एक फर्म ने उपकरणों की आपूर्ति का ठेका लेने के बाद 52 लाख 51 हजार 672 रुपये का पूरा भुगतान प्राप्त कर लिया, लेकिन छह महीने बीतने के बाद भी सामान नहीं पहुंचाया। मामले में शुक्रवार, 16 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे हरदोई शहर कोतवाली में फर्म और उसके संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से थानों में CCTV कैमरे और उनसे जुड़े उपकरण लगवाने के लिए सरकारी खरीद पोर्टल गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के माध्यम से खरीद प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसके तहत मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित Light Force Buildimt Limited नाम की फर्म को उपकरणों की आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई। विभाग की ओर से फर्म को 52,51,672 रुपये का ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया गया। छह महीने तक टालता रहा आपूर्ति प्रतिसार निरीक्षक (RI) यशवंत प्रताप सिंह की तहरीर के मुताबिक, उपकरणों की आपूर्ति के संबंध में फर्म के संचालक अमित राय से लगातार संपर्क किया गया। आरोप है कि संचालक हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर आपूर्ति की तारीख आगे बढ़ाता रहा। छह महीने बीतने के बाद भी पुलिस विभाग को न तो CCTV कैमरे मिले और न ही अन्य सहायक उपकरणों की आपूर्ति की गई। फर्म और संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज भुगतान के बावजूद उपकरण नहीं मिलने पर पुलिस विभाग की ओर से कानूनी कार्रवाई की गई। हरदोई शहर कोतवाली में Light Force Buildimt Limited और उसके संचालक अमित राय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में भुगतान लेने के बाद भी उपकरणों की आपूर्ति नहीं करने का आरोप लगाया गया है। जांच में सामने आएगी पूरे मामले की स्थिति इंस्पेक्टर संजय त्यागी के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान भुगतान, खरीद प्रक्रिया और उपकरणों की आपूर्ति से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जाएगी। इसके आधार पर यह स्पष्ट हो सकेगा कि भुगतान होने के बावजूद उपकरणों की आपूर्ति क्यों नहीं की गई। फिलहाल, मुकदमा दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User