दुर्गा पूजा की धूम, पंडालों में मां की प्रतिमाएं स्थापित:सुल्तानपुर में डीजे की धुन पर नाचे भक्त, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

Oct 17, 2026 - 07:11
0
दुर्गा पूजा की धूम, पंडालों में मां की प्रतिमाएं स्थापित:सुल्तानपुर में डीजे की धुन पर नाचे भक्त, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
सुल्तानपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के अधिकांश तर पूजा पंडालों में प्रतिमाएं शुक्रवार रात 11 बजे तक लाकर स्थापित की गईं। इस बीच डीजे की धुन पर भक्त नाचते-गाते प्रतिमाएं लेकर मां के जयकारे लगाते हुए निकले। जगह-जगह आतिशबाजी भी की गई। शहर के पंचरस्ता चौराहा, नेशनल सिनेमा रोड, चौक व शाहगंज चौराहे के पास पूजा पंडालों में प्रतिमा रखी गई है। इस बीच एसपी के निर्देश पर मुख्य चौराहों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान लगाए गए थे। वहीं प्रशासन की सख्ती के बावजूद कई एक स्थानों पर डीजे मानक से अधिक क्षमता पर बजाए गए। बता दें कि जिले में पश्चिम बंगाल के बाद यूपी का सुल्तानपुर जिला दुर्गा पूजा देश में दूसरे नंबर पर है। यहां केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के उपाध्यक्ष राजदेव शुक्ल ने बताया कि इस बार शहर और आसपास करीब 130 देवी प्रतिमाओं की स्थापना हो रही है। पूजा पंडालों में दशमी से नियमित पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला चलेगा। महोत्सव में डांडिया, बड़े भंडारे और जगराते भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रदेश और देश के कलाकार शामिल होंगे। समिति ने महोत्सव की भव्यता के साथ व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील की है। साथ ही डीजे के भारी शोर से बचते हुए धार्मिक आयोजन की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया है। प्रशासन ने इसको लेकर लगातार पूजा समिति के जिम्मेदारों से अलग-अलग मीटिंग किया है। साथ ही जिला सुरक्षा संगठन और अपराध निरोधक समिति के साथ बैठक किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User