फुर्सतपुर बाजार में सड़क-नाली की मांग पर धरना खत्म:अधिकारियों ने 27 अक्टूबर तक काम पूरा करने का आश्वासन दिया
महराजगंज के फुर्सतपुर बाजार में सड़क और नाली बनाने की मांग को लेकर चल रहा धरना पांचवें दिन खत्म हो गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को 27 अक्टूबर तक काम पूरा करने का भरोसा दिया। इसके बाद सदर तहसीलदार पंकज शाही की मौजूदगी में यह धरना समाप्त हुआ। यह अनिश्चितकालीन धरना सुरेश और रविंद्र जैन की अगुवाई में चल रहा था। जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान जनहित किसान पार्टी के जिलाध्यक्ष विंद्रेश चौरसिया, महामंत्री धर्मराज वर्मा, शिवदयाल सेना के जिलाध्यक्ष अरुण वर्मा और राकेश यादव समेत कई लोग मौजूद थे। श्यामसुंदर दास ने कहा कि फुर्सतपुर बाजार की सड़क आजादी के बाद से नहीं बनी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)