हसनपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम:मोहित अग्रवाल बोले- महर्षि वाल्मीकि ने रामायण से समाज को दिखाई आदर्श जीवन की राह

Oct 27, 2026 - 07:28
0
हसनपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम:मोहित अग्रवाल बोले- महर्षि वाल्मीकि ने रामायण से समाज को दिखाई आदर्श जीवन की राह
अमरोहा के हसनपुर नगर में विश्व हिंदू परिषद की ओर से महर्षि भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उनके जीवन चरित्र और आदर्शों पर प्रकाश डाला। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि महर्षि भगवान वाल्मीकि ने सनातन संस्कृति को रामायण जैसा महान काव्य दिया, जो मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं में मार्गदर्शन करता है। रामायण सत्य, धर्म, मर्यादा, कर्तव्य और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देती है। ॉउन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी शिक्षाएं सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में संस्कार, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में नगर मंत्री अमित शर्मा, विभाग संयोजक कुशल चौधरी, उपाध्यक्ष अनुराग सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User