नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार:औरैया पुलिस ने इटावा के जलवीर को पकड़ा, कोर्ट में पेश किया
अजीतमल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस ने सोमवार, 26 अक्टूबर को सुबह करीब पांच बजे साधू ढाबा के पास से आरोपी को पकड़ा। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जलवीर (25) पुत्र सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह इटावा के पिहुली गांव का रहने वाला है। जलवीर के खिलाफ अजीतमल थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) और 87 के तहत केस नंबर 367/26 दर्ज है।
आरोपी को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभय प्रताप, कांस्टेबल अंकुर कुमार और कांस्टेबल अजय कुमार शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)