हत्या का इनामी आरोपी बहन से मिलने निकला, पकड़ा गया:18 महीने से मेलों में दुकान लगाकर छिपा था, 25 हजार का इनाम था

Oct 04, 2026 - 17:29
0
हत्या का इनामी आरोपी बहन से मिलने निकला, पकड़ा गया:18 महीने से मेलों में दुकान लगाकर छिपा था, 25 हजार का इनाम था
बरेली में सुभाषनगर के सोनू उर्फ विकास हत्याकांड में 18 महीने से फरार 25 हजार रुपये के इनामी सोनू कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। वह मेलों में दुकान लगाकर खर्च चलाता था। शुक्रवार रात बहन से मिलने जाते समय मुखबिर की सूचना पर उसे रामगंगा तिराहे के पास पकड़ा गया। वंशीनगला नई बस्ती निवासी सोनू उर्फ विकास की हत्या 28 फरवरी 2025 को चाकुओं से की गई थी। इसमें गौरव भी घायल हुआ था। देवेन्द्र कश्यप, मिथुन, भीमसेन और प्रेम सिंह पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विकास से उसका पुराना विवाद था। विकास ने उसके भाई संजय और मां के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User