हत्या के मामले में पत्नी-बेटे समेत 10 को उम्रकैद:नाली बंद करने के विवाद में पीट-पीटकर की थी, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

Oct 17, 2026 - 19:55
0
हत्या के मामले में पत्नी-बेटे समेत 10 को उम्रकैद:नाली बंद करने के विवाद में पीट-पीटकर की थी, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
प्रतापगढ़ में हत्या के एक मामले में अदालत ने 10 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इनमें मृतक राज बहादुर की पत्नी और बेटा भी शामिल हैं। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रामलाल की अदालत ने सभी दोषियों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। नाली बंद करने को लेकर हुआ था विवाद मामला 22 मई 2020 का है। नाली बंद करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान राज बहादुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए थे। 16 अगस्त 2020 को दाखिल हुई थी चार्जशीट घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। विवेचना पूरी करने के बाद 16 अगस्त 2020 को अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के पांच-पांच सदस्यों समेत कुल 10 आरोपियों को दोषी ठहराया। इसके बाद सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User