रोडवेज बस और ऑटो के बीच फंसी युवती:गंभीर रूप से घायल हुई, महिला सिपाही ने जिला अस्पताल पहुंचाया
हमीरपुर। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर शनिवार शाम 6 बजे बस बैक करते समय ऑटो से टकरा गई। इस दौरान बस और ऑटो के बीच फंसकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद महिला आरक्षी ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। कानपुर से लौटकर ऑटो का इंतजार कर रही थी युवती शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरादेवी मोहल्ला निवासी अलका पुत्री रमेश निषाद कानपुर से लौटी थी। बस स्टैंड पर उतरने के बाद वह ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान हमीरपुर डिपो की बस बैक होने लगी और ऑटो से टकरा गई। टक्कर के बाद अलका उसकी चपेट में आकर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला आरक्षी ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद मौके पर मौजूद महिला आरक्षी ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)