हूटर बजाकर जा रहे युवक ने पुलिस से की बदसलूकी:बलिया में चेकिंग के दौरान हुआ विवाद, पुलिस ने काटा 20 हजार का चालान
बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के बिशनपुरा चट्टी पर चेकिंग के दौरान एक युवक की पुलिसकर्मियों से बहस और धक्का-मुक्की हो गई। युवक हूटर बजाते हुए कार से पहुंचा था। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भड़क गया। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों से बहस की और एक पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़ ली। घटना मंगलवार की है। इसका वीडियो सामने आया है। पुलिस से बोला- एसओ और सीओ से मिलूंगा जानकारी के मुताबिक, पुलिस बिशनपुरा में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हूटर बजाते हुए एक कार वहां पहुंची। पुलिस ने कार रुकवाकर पूछताछ शुरू की तो युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गया। युवक की पहचान अनूप जाटव उर्फ शूटर के रूप में बताई जा रही है। वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों से कहता सुनाई दे रहा है, "आप कहीं भी चेकिंग करेंगे, मैं आपके एसओ और सीओ से मिलूंगा, आप हमें टच न करिए।" इस दौरान पुलिसकर्मी उसका वीडियो बनाते रहे। युवक पर पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने का आरोप है। हूटर उतरवाकर 20 हजार का चालान पुलिस जब युवक को पकड़कर गाड़ी में बैठाने लगी, तो उसने एक पुलिसकर्मी की वर्दी की डोरी पकड़ ली। मामले में नगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि कार से हूटर उतरवा दिया गया है। युवक का 20 हजार रुपये का चालान किया गया। इसके साथ ही शांति भंग के आरोप में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)