उन्नाव में ड्रोन की मदद से पकड़ी गई कच्ची शराब:300 किलो महुआ लहन मौके पर कराया गया नष्ट, कई गांव में छापा

Oct 20, 2026 - 14:43
0
उन्नाव में ड्रोन की मदद से पकड़ी गई कच्ची शराब:300 किलो महुआ लहन मौके पर कराया गया नष्ट, कई गांव में छापा
उन्नाव में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग ने मंगलवार को पुरवा तहसील के कई गांव में छापेमारी की। इस दौरान 18 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। करीब 300 किलोग्राम महुआ लहन भी मौके पर नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान ड्रोन की मदद से भी निगरानी की गई। जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार सुबह आबकारी निरीक्षक निशांत सिंह ने टीम और स्थानीय पुलिस के साथ हड़हरा और मौरावां थाना क्षेत्र के कुट्टीखेड़ा गांव में दबिश दी। टीम ने शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला महुआ लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया, ताकि उससे अवैध शराब न बन सके। इस मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में एक केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। विभाग अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User