IIT कानपुर में नौ अक्टूबर से उद्गोष 26:20 खेलों में होंगे मुकाबले, एक्वेटिक्स की वापसी, OAT में होगा फुटबॉल शोकेस
आईआईटी कानपुर में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव उद्घोष’26 का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा। उद्घोष के 22वें संस्करण में देशभर के विभिन्न संस्थानों से खिलाड़ी और प्रतिभागी शामिल होंगे। इस बार महोत्सव की थीम “Arcana Ascension” रखी गई है। खेल प्रतियोगिताओं के साथ ई-स्पोर्ट्स, मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे। इन खेलों में होंगी प्रतियोगिताएं
उद्घोष’26 में ई-स्पोर्ट्स सहित 20 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। लंबे अंतराल के बाद इस बार एक्वेटिक्स प्रतियोगिताओं की भी वापसी होगी। एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, लॉन टेनिस, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, अल्टीमेट फ्रिस्बी, वॉलीबॉल, पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग और मिस्टर उद्घोष समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।
प्री-फेस्ट में खेल से लेकर सामाजिक सरोकार तक
मुख्य आयोजन से पहले उद्घोष’26 के तहत खेल और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर ग्रैंडमास्टर आकाश गणेशन के साथ ऑनलाइन सत्र होगा। इस दौरान करीब 1,200 पौधों का रोपण किया गया।
OAT में फुटबॉल शोकेस, मास्करेड पार्टी भी
उद्घोष’26 में खेल प्रतियोगिताओं के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम भी होंगे। आईआईटी कानपुर के ओपन एयर थिएटर में फ्रीस्टाइल फुटबॉल शोकेस आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा Prom, Maskerade Party और Blind Date जैसी गतिविधियां पहली बार आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कॉमेडी नाइट, बैंड नाइट्स, विक्ट्री वाइब्स और बॉलीवुड नाइट जैसे कार्यक्रम भी होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)