इकरा हसन के पिता ने गुर्जरों के लिए काम किया:BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर बोले- इकरा हसन जिहादियों की सोच बन चुकी हैं

Oct 09, 2026 - 06:22
0
इकरा हसन के पिता ने गुर्जरों के लिए काम किया:BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर बोले- इकरा हसन जिहादियों की सोच बन चुकी हैं
6 दिन पहले भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सपा की कैराना सांसद इकरा हसन की शादी को लेकर एक बयान दिया। जिसमें भाजपा विधायक ने कहा कि यदि इकरा तैयार हों जाए तो उनकी शादी हिंदू गुर्जर लड़के से कराई जाए। इस बयान के बाद मुस्लिम और सपा नेता भाजपा विधायक के खिलाफ बयान दे रहे हैं। इन बयानों के बाद भी भाजपा विधायक ने कहा- मैंने गलत नहीं कहा। वह हमारे समाज की हैं। जो कहा वह सही है। जानिए दैनिक भास्कर से बातचीत में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने क्या कहा… पहले सहारनपुर में दिया बयान जानिए भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने इसी शनिवार को गौर रक्षा दल के स्थापना दिवस पर बयान दिया। अपने बयान में कहा- इकरा अगर तैयार हों तो हम उनकी शादी हिंदू गुर्जर लड़के से करा दें। गुर्जर समाज ने तो हमेशा उन्हें अपनी बेटी माना। अगर इकरा हिंदू से शादी करती हैं तो हम भी उन्हें बेटी मानेंगे। गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर ने कहा कि हमारे यहां भी लड़कियां IAS, डॉक्टर और इंजीनियर हैं। वह शनिवार शाम 5 बजे गोरक्षा दल के पहले स्थापना दिवस पर सहारनपुर पहुंचे थे। दरअसल, करीब एक साल पहले इकरा ने गुर्जर समाज के लोगों से पूछा था- क्या मैं आपकी बेटी नहीं हूं? इकरा हसन के पिता ने गुर्जरों के लिए काम किया नंद किशोर गुर्जर ने कहा- हमने कोई नया बयान नहीं दिया। यह 1964 में भी यह प्रयास किया गया, कि हम लोग जो गुर्जर समुदाय में लोग हैं, चाहे सिख हों गुर्जर हों या मुसलमान हों। चाहे हिंदूं हों। एक परिवार है, ज्यादती हुई बेटियों को बचाने के लिए। मजबूरी में धर्म बदल लिया। हम किसी का धर्म नहीं बदल रहे। जिस तरह से सिखों ने देश के जिहादियों से लड़ने के लिए सिख बने। हर परिवार से एक एक व्यक्ति बना। उसी तरह से मुस्लिम जो गुर्जर हैं, सिख गुर्जर हिंदू गुर्जर में शादी होती हैं। हमने कहा रोटी बेटी के रिश्ते के लिए.. इकरा हसन के पिता मनव्वर हसन.. उन्होंने गुर्जरों के लिए बहुत काम भी किया। उन्होंने और बाबू हकुम सिंह ने हमारे गुर्जर गांधी विकल साहब ने मुहिम चलाई थी। कि हम रोटी बेटी का रिश्ता आपस में कायम करें। उसी को लेकर हमने कहा था कि गुर्जर समाज ने इकरा हसन को वोट दिया था। अपने गुर्जर समाज ने हिंदू प्रदीप चौधरी को वोट नहीं दिया। इकरा हसन ने सबको जोड़ने की बात कही भाजपा विधायक ने आगे कहा इकरा हसन ने कहा था कि मैं परिवार की बेटी हूं। सबको जोडूंगी। हमने कहा जोड़ने की सबसे बड़ा रास्ता यह है कि वह पहल करें। बड़े आदमी का रिश्ता जाता है। हिंदू गुर्जरों में डॉक्टर, आईएएस और पॉलिटिकल भी हैं। जो मुस्लिम गुर्जर हैं उनके लिए हम हम भी कदम बढ़ाएंगे जिससे समाज एक हो जो बिखरा हुआ है। रोटी बेटी के लिए रिश्ते के लिए इकरा हसन के पिता मनव्वर हसन ने भी प्रयास किए थे। इस पर जो कठमुल्ले जिनका गुर्जर समाज से कोई मतलब नहीं है, जो जिहादी हमारे लिए बोल रहे हैं, उन्होंने गलती तो मान ली है। लेकिन जो इस तरह की भाषा बोल रहे हैं उनका सलमान जैसा हाल करेंगे, उनको जमीन पर घुटनो के बल बैठाकर माफी मंगवाएंगे। इकरा हसन जिहादियों की सोच बन चुकीं नंद किशोर ने कहा- आगे कहा कि सहारनपुर का एक वीडियो संज्ञान में आया है। समाजवादी पार्टी ने एक ट्ववीट भी किया है। समाजवादी पार्टी के लोग तोड़ने का काम करते हैं। मिहिर भोज के नाम पर तोड़ रहे थे, समाज समझ गया। अब लगा कि मुसमान और हिंदू गुर्जरों को अलग करें। यह तो पुराना सपना है, हमारी गुर्जर महासभा सभी को एक करके रखेगी। लेकिन इकरा हसन ने जिस तरह से मस्जिद को लेकर बयान दिया। अदालत के निर्णय की अवहेलना की। प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर ढांचे को हटाया। यह लगता है कि बरेलवी और देवबंदियों के संपर्क में आकर बयान दिया। वह कहीं न कहीं कट्टर पंथियों की विचारधारा होकर जिहादियों की सोच की बन चुकी हैं। नहीं तो मस्जिद को लेकर बयान नहीं देतीं। उन्होंने जीतने के बाद कहा था कि मैं सभी को साथ लेकर चलूंगी। हिंदू मुस्लिम की राजनीति नहीं करूंगी। हमें लगा कि यह परिवार की गुर्जर समाज की बेटी हैं। सबको जोडेंगी, हमने कह दिया तो हमारे पुतले फुंकवाना हमारे लिए अभद्र भाषा करवाना दुर्भाग्य की बात है। हिंदु गर्जर एक भी वोट नहीं देगा नंद किशोर गुर्जर ने कहा- यदि रोटी बेटी का रिश्ता होगा तो तो उनकी सीट रिजर्व होगी। हम भी उनका अभिनंदन करेंगे। नहीं करेंगी गुर्जर समाज वोट देने के लिए नहीं है। हिंदू गुर्जर एक भी वोट नहीं देगा। हिंदू समाज में जाट, कश्यप, प्रजापति और अन्य बिरादियों ने वोट दिया। कि यह लड़की बाहर पढ़कर आई है। लेकिन लोगों को पता चला गया है जिन्होंने कैराना से पलायन कराया। मुजफ्फरनगर दंगों में खुलेआम कहा। उनके भाई ने खुलेआम कहा था कि हिंदुओं से समाान ना ले। यह केवल निर्णय को समाज लेना है। या तो वह कहें कि हम मुसलमान हैं, गुर्जर नहीं है यदि इस तरह की गुर्जर समाज से नफरत है तो इकरा ने पूछा था- क्या मैं आपके समाज की बेटी नहीं हूं? कैराना सांसद इकरा हसन एक साल पहले सहारनपुर जिले गंगोह क्षेत्र के छापुर गांव पहुंची थीं। गांव गुर्जर बहुल है। वहां उन्होंने गांव के लोगों की मौजूदगी में भावुक होते हुए कहा था कि 'मुझे मुल्ली और आतंकवादी कहा जा रहा है। विरोध करने का अधिकार सबको है, लेकिन विरोध के दौरान धर्म, बिरादरी और महिलाओं के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया। वह समाज को तोड़ने का काम करती है। जब मैं चुनाव जीती थीं, तब हर धर्म और हर जाति के लोगों ने मुझे अपनी बेटी और बहन मानकर वोट दिया था। आज जिस तरह की मुझे गालियां दी जा रही हैं, वह सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की हर महिला का अपमान है। मैंने कभी धर्म या बिरादरी की राजनीति नहीं की। हमेशा सबको साथ लेकर चलने की कोशिश की है। अगर किसी को मेरा काम पसंद नहीं है तो पांच साल बाद मुझे बदल सकते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या मैं आपके समाज की बेटी नहीं हूं?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User