काशी के घाट पर सुरों का संगम;VIDEO:युवाओं की महफ़िल में अचानक पहुँचीं मैथिली ठाकुर, एक घंटे तक गूंजे भजन

Oct 09, 2026 - 06:22
0
काशी के घाट पर सुरों का संगम;VIDEO:युवाओं की महफ़िल में अचानक पहुँचीं मैथिली ठाकुर, एक घंटे तक गूंजे भजन
काशी के गंगा घाटों पर रात ढलते ही संगीत की महफिल सजना आम बात है। घाट की सीढ़ियों पर युवा हारमोनियम, ढोलक और गिटार लेकर पहुंचते हैं और देर रात तक सुरों से माहौल को खुशनुमा बनाते हैं। इसी संगीत की महफिल में गुरुवार की शाम चार चांद लग गए, जब सुप्रसिद्ध भजन गायिका और बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से विधायक मैथिली ठाकुर अपने दोनों भाइयों के साथ युवाओं के बीच पहुंचीं। तुलसी घाट पर उन्होंने करीब एक घंटे तक युवाओं के साथ अलग-अलग गीत और भजन गाए। मैथिली ठाकुर ने कहा कि तुलसी घाट बेहद पवित्र और आध्यात्मिक स्थल है। मान्यता है कि गोस्वामी तुलसीदास ने यहीं रामचरितमानस की रचना की थी। उन्होंने कहा आज यहां आकर मन को शांति मिली। काशी के युवाओं के साथ बैठकर गीत गाने का अनुभव बेहद खास और यादगार रहा। वीडियो देखने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्लिक करें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User