नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन आसान:21 से बढ़कर 86 हुईं बसें; वाराणसी परिक्षेत्र से 65 अतिरिक्त ‘पूजा स्पेशल’ बसें चलेंगी

Oct 09, 2026 - 06:22
0
नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन आसान:21 से बढ़कर 86 हुईं बसें; वाराणसी परिक्षेत्र से 65 अतिरिक्त ‘पूजा स्पेशल’ बसें चलेंगी
नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं को बसों की कमी से परेशानी नहीं होगी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने वाराणसी परिक्षेत्र से अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। सामान्य दिनों में इस रूट पर चलने वाली 21 बसों की संख्या बढ़ाकर 86 कर दी गई है। इनमें 65 अतिरिक्त ‘पूजा स्पेशल’ बसें शामिल हैं। ये बसें 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक यात्रियों की मांग और उपलब्धता के अनुसार चलेंगी। श्रद्धालुओं की मदद के लिए हेल्पडेस्क नंबर 8726005897 भी जारी किया गया है। जौनपुर से सबसे ज्यादा 20 अतिरिक्त बसें वाराणसी परिक्षेत्र के आठ डिपो से विंध्याचल धाम के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। जौनपुर डिपो से सबसे ज्यादा 20 अतिरिक्त बसें चलेंगी। कैंट और काशी डिपो से 10-10, चंदौली से 8, गाजीपुर से 2, सोनभद्र से 10 और विंध्यनगर से 5 अतिरिक्त बसें संचालित होंगी। ग्रामीण डिपो की मौजूदा 12 बसें भी रूट पर चलती रहेंगी। इन जिलों से सीधे मिलेगी बस सुविधा इस व्यवस्था से वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को विंध्याचल धाम तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त परिवहन सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय के अनुसार, नवरात्र में संभावित भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई गई है। 11 से 21 अक्टूबर तक चलेगी व्यवस्था निगम के अनुसार अतिरिक्त बसों का संचालन 11/12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा। यात्रियों की मांग और उपलब्धता के अनुसार बसों की संख्या और संचालन को व्यवस्थित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की मदद के लिए हेल्पडेस्क बस संचालन और सेवा से जुड़ी जानकारी के लिए निगम ने हेल्पडेस्क नंबर 8726005897 जारी किया है। श्रद्धालु इस नंबर पर संपर्क कर बस सेवा से संबंधित जानकारी ले सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User