इलाहाबाद-झांसी MLC चुनाव के लिए प्रेक्षक बने गुर्राला श्रीनिवासुलु:शिकायत के लिए जारी हुए नंबर, शिकायतें प्रेक्षक के सामने रख सकते है
विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां तेज हैं। चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने गुर्राला श्रीनिवासुलु को सामान्य प्रेक्षक बनाया है। यह जानकारी प्रयागराज की उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पाण्डेय ने दी है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रेक्षक कार्यालय ने संपर्क नंबर जारी किए हैं। चुनाव से जुड़ी किसी भी शिकायत या समस्या के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। प्रेक्षक का मोबाइल नंबर 9559215459 और लैंडलाइन नंबर 0510-2970834 है। उनसे रोज सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक झांसी के सर्किट हाउस (सूट नंबर-01) स्थित कैंप कार्यालय में मिला जा सकता है। प्रत्याशी और मतदाता अपनी चुनावी शिकायतें या पत्र इसी तय समय पर प्रेक्षक के सामने रख सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)