प्रयागराज में कबड्डी प्रतियोगिता, फूलपुर ने जीते 2 खिताब:6 वर्गों में 56 टीमों ने हिस्सा लिया, करछना को भी मिली चैंपियनशिप
प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज पर जिला स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में छह वर्गों के फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले गए। बालक-बालिका के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में जनपद की तहसीलों व दो संभागों की कुल 56 टीमों ने हिस्सा लिया। छह वर्गों में फूलपुर ने दो खिताब अपने नाम किए, जबकि करछना, नगर उत्तर, कोरांव और हंडिया को एक-एक वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव मिला। विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। अंडर-14 बालक वर्ग में फूलपुर चैंपियन
अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में फूलपुर तहसील ने नगर उत्तर को 31-17 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, बालिका वर्ग में कोरांव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हंडिया तहसील को 22-4 से शिकस्त दी और चैंपियन बनी। अंडर-17 में नगर उत्तर और हंडिया ने जीते खिताब
अंडर-17 बालक वर्ग का मुकाबला नगर उत्तर और करछना तहसील के बीच हुआ। नगर उत्तर ने 25-12 से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की। बालिका वर्ग के फाइनल में हंडिया तहसील ने कोरांव को 17-4 से हराकर खिताब जीता। अंडर-19 में करछना और फूलपुर का कब्जा
अंडर-19 बालक वर्ग में करछना तहसील ने नगर उत्तर को 25-17 से पराजित किया। इसके साथ ही करछना ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में फूलपुर ने कोरांव को 24-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस तरह फूलपुर ने प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों में एक-एक चैंपियनशिप जीती। अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
प्रतियोगिता का आयोजन केपी इंटर कॉलेज में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर एवं कार्यवाहक अध्यक्ष, केपी ट्रस्ट चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह रहे। अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम मिश्रा और सर्वोदय शिक्षा सेवा सदन, भीरपुर के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्यकांत रहे। उद्घाटन समारोह में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कबड्डी शक्ति, गति और तकनीक के संतुलन का खेल है। खिलाड़ियों को जनपद से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रयागराज का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में नितिन पटेल, अजीत राज, विजय और शिवम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन में बुलंद प्रताप राय, बृजेश खरे, अरुण पांडेय, अंकित, पुष्पा, बृजेश राय, राकेश श्रीवास्तव, अली अहमद खान, सनी पांडेय और कन्हैया लाल का सहयोग रहा। संचालन उमेश कुमार खरे और बृजेश खरे ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)