इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव में बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगा प्रवेश:मतदान के लिए 10 वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची जारी

Oct 14, 2026 - 17:01
0
इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव में बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगा प्रवेश:मतदान के लिए 10 वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची जारी
ललितपुर में भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 23 अक्टूबर, 2026 को होने वाले मतदान में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर बिमल कुमार दुबे के निर्देशानुसार, सभी मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाना जरूरी होगा। वोटर आईडी न होने पर पहचान के लिए 10 वैकल्पिक मूल दस्तावेज मान्य होंगे। इनमें आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, सरकारी,PSU,स्थानीय निकाय सेवा पहचान-पत्र, सांसदों,विधायकों,पार्षदों के सरकारी पहचान पत्र, शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र, विश्वविद्यालय की मूल डिग्री,डिप्लोमा, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और UDID कार्ड शामिल हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (ललितपुर) ने 13 अक्टूबर, 2026 को आदेश जारी कर जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और राजनीतिक दलों को सूचित किया है। मतदाताओं से अपील है कि वे मतदान के समय अपना पहचान पत्र साथ लाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User