इंजेक्शन लगने के बाद 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत:सीतापुर में मेडिकल स्टोर पर परिजनों का हंगामा, कार्रवाई की मांग

Oct 01, 2026 - 09:24
0
इंजेक्शन लगने के बाद 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत:सीतापुर में मेडिकल स्टोर पर परिजनों का हंगामा, कार्रवाई की मांग
सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के कस्बा कुतुबनगर में बुधवार देर शाम करीब 6:30 बजे मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजन शव लेकर मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंच गए और देर रात शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार रामपुर भूड़ा गांव निवासी रामचंद्र (50) पुत्र बाबूराम को बुखार था। बुधवार को वह दवा लेने के लिए कुतुबनगर कस्बा स्थित दीपेश मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर पर रामचंद्र को इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, रामचंद्र की मौत हो गई। शव को मेडिकल स्टोर के बाहर रख दिया मौत की खबर गांव और परिवार तक पहुंचते ही परिजन मेडिकल स्टोर पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने शव को मेडिकल स्टोर के बाहर रख दिया और संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि इंजेक्शन लगने के बाद ही रामचंद्र की हालत बिगड़ी, इसलिए पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हंगामे की सूचना पर पिसावां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद देर शाम पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रामचंद्र की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User