इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजे, विरोध पर धमकी:अलीगढ़ में युवती ने दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस ने सोशल मीडिया एकाउंट पर शुरू की जांच

Oct 08, 2026 - 21:20
0
इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजे, विरोध पर धमकी:अलीगढ़ में युवती ने दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस ने सोशल मीडिया एकाउंट पर शुरू की जांच
क्वार्सी थाना क्षेत्र की युवती को इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने और आपत्तिजनक बातें करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि एक इंस्टाग्राम आईडी से उसे अश्लील मैसेज भेजे गए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में क्वार्सी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में युवती ने बताया कि 3 अक्टूबर को उक्त इंस्टाग्राम आईडी से उसे गंदे और अश्लील मैसेज भेजे गए। आरोपी ने आपत्तिजनक बातें लिखने के साथ अश्लील सामग्री भेजने का प्रयास किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बाद में आरोपी ने कुछ मैसेज डिलीट कर दिए, लेकिन युवती ने कई मैसेज के स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिए। युवती का आरोप है कि आरोपी कुछ महीने पहले भी नई इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे परेशान कर चुका है और लंबे समय से सोशल मीडिया के जरिए उसका पीछा कर रहा है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। क्वार्सी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इंस्टाग्राम आईडी, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान और मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User