जौनपुर के क्रिकेटर शशांक का चयन:यूपी अंडर-19 टीम में मिली जगह, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में करेंगे प्रतिनिधित्व

Oct 08, 2026 - 21:20
0
जौनपुर के क्रिकेटर शशांक का चयन:यूपी अंडर-19 टीम में मिली जगह, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में करेंगे प्रतिनिधित्व
जौनपुर के क्रिकेटर खिलाड़ी शशांक यादव का उत्तर प्रदेश अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। पसेवा गांव निवासी शशांक यादव, जो राजेश यादव के पुत्र हैं, के चयन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शशांक के चाचा रमेश यादव ने बताया कि नोएडा में आयोजित प्रदेश स्तरीय कैंप के बाद उनका चयन यूपी अंडर-19 टीम के लिए हुआ है। वर्तमान में शशांक उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम के साथ पुडुचेरी में हैं, जहां वह वीनू मांकड़ ट्रॉफी में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। शशांक के चयन पर परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User