इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्यार और लव मैरिज:बरेली में 2 साल बाद विवाहिता ने दी जान, 4 महीने के बेटे की मां थी
बरेली में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर शादी कर ली। करीब दो साल बाद इसी विवाहिता की किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली। घटना इज्जतनगर की सैनिक कॉलोनी की है। महिला का 4 महीने का बेटा भी है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। खिड़की से झांककर देखा तो लटकी थी भावना शुक्रवार शाम मकान मालकिन जब घर लौटीं तो उन्होंने कमरे की खिड़की से अंदर झांका। भावना फंदे से लटकी हुई थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीबीगंज की रहने वाली थी महिला 22 वर्षीय भावना गोस्वामी सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती हाफिजगंज के बंजरिया निवासी अभिषेक सक्सेना से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर प्रेम संबंध हो गया। दोनों अलग-अलग जाति के थे, इसलिए परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे। घर से भागकर की थी शादी परिवार की सहमति नहीं मिलने पर भावना और अभिषेक घर से चले गए और शादी कर ली। इसके बाद दोनों किराए के मकान में रहने लगे। शादी के बाद भावना के परिवार की ओर से सीबीगंज थाने में अभिषेक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। दोनों बालिग थे, इसलिए पुलिस कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। पति होटल में करता है नौकरी भावना का चार महीने का बेटा है। अभिषेक होटल में नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक घटना के समय पति घर पर नहीं था। मकान मालकिन भी बाहर गई थीं। उनके लौटने के बाद घटना का पता चला। सुसाइड की वजह अभी साफ नहीं इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सुसाइड की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)