बलरामपुर में बारिश-आंधी से बिजली व्यवस्था ठप:200 गांवों में 3 दिन से अंधेरा, मोबाइल चार्जिंग और पढ़ाई करना मुश्किल
बलरामपुर में बारिश और तेज हवाओं ने बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। पेड़ों के बिजली लाइनों और तारों पर गिरने, ट्रांसफार्मर और लाइनों में खराबी आने से ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 200 गांवों में बिजली संकट बना हुआ है। कहीं 48 घंटे से तो कहीं तीन दिन से बिजली सप्लाई बंद है। जिला मुख्यालय के कई मोहल्लों में भी घंटों बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। इन्वर्टर बंद, पानी से लेकर पढ़ाई तक प्रभावित लगातार बिजली गुल रहने से घरों के इन्वर्टर भी बंद हो गए हैं। मोबाइल चार्ज करने, पानी की व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान रात में अंधेरा होने से सांप और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है। इससे लोग घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। शहर में पेड़ गिरने से कई इलाकों की सप्लाई बंद जिला मुख्यालय पर बलरामपुर सिटी की 33 केवी लाइन का ब्रेकर इंसुलेटर खराब होने से कई मोहल्लों में सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। वहीं, एसएसबी लाइन, सिविल लाइन, पहलवारा, खमौवा और विशुनापुर में बिजली तारों पर पेड़ गिरने के कारण सप्लाई बंद करनी पड़ी। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाए और मरम्मत का काम शुरू किया। इसके चलते कुछ इलाकों में करीब पांच घंटे तक बिजली नहीं रही। उपभोक्ताओं ने कहा- बारिश में हर बार होती है परेशानी उपभोक्ता नीतीश, अमर, प्रखर और अश्विनी ने बताया कि बारिश के दिनों में पेड़ गिरने से हर बार घंटों बिजली कटौती की समस्या होती है। एसडीओ पिंटू यादव ने बताया कि कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति में खराबी आई थी। जांच के बाद मरम्मत कराकर सप्लाई बहाल कराई गई है। ललिया क्षेत्र के करीब 50 गांव भी प्रभावित ललिया क्षेत्र में महराजगंज तराई फीडर की सप्लाई प्रभावित होने से शिवपुरा, ललिया, बलदेवनगर, बसंतपुर, कोड़री जोगिया, लालपुर और पतझी समेत करीब 50 गांवों में बिजली संकट बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, तीन दिन से बिजली नहीं आने के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। रवि यादव, मनोज और फिरोज ने बताया कि रात होते ही गांवों में अंधेरा छा जाता है। बारिश के मौसम में घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है। बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। विभाग बोला- लंबी लाइन के कारण फॉल्ट ढूंढने में लग रहा समय अवर अभियंता विजय कुमार महतौ ने बताया कि संबंधित फीडर से करीब 200 गांवों को बिजली सप्लाई होती है। लाइन लंबी होने और अधिक लोड के कारण खराबी ढूंढने में समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग की टीमें लगातार जांच और मरम्मत के काम में जुटी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)