लखनऊ एयरपोर्ट पर 70 लाख का सोना पकड़ा गया:अंडरवियर की कमरबंद में छिपाकर लाया था यात्री, पुलिस हिरासत में
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को सीमा शुल्क विभाग की टीम ने सोने की तस्करी के संदेह में एक यात्री को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके अंडरवियर की कमरबंद में छिपाकर रखा गया 472.100 ग्राम सोना मिला। यात्री सोने को प्लास्टिक की पन्नी में पेस्ट के रूप में छिपाकर लाया था। बरामद सोने की कीमत 70 लाख 81 हजार 500 रुपए आंकी गई है। अधिकारियों ने सोना जब्त कर यात्री को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच भी जारी है। अंडरवियर की कमरबंद में छिपाकर लाया एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह शारजाह से इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-1424 करीब 7:20 बजे लखनऊ पहुंची। इसके बाद सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी यात्रियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान स्क्रीनिंग के समय एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इस पर अधिकारियों ने उसे अलग कर लिया और उसकी गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान यात्री के अंडरवियर की कमरबंद में छिपाकर रखी गई प्लास्टिक की पन्नी मिली। उसे खोलने पर पेस्ट के रूप में भरा सोना बरामद हुआ। सोने से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा पाया अधिकारियों ने सोने का वजन कराया तो वह 472.100 ग्राम निकला। इसकी कीमत 70 लाख 81 हजार 500 रुपए आंकी गई। पकड़े गए यात्री की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी केदार महतो के रूप में हुई है। पूछताछ में वह सोने के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसके पास सोने से जुड़े कोई दस्तावेज भी नहीं मिले। इसके बाद सीमा शुल्क विभाग ने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत सोना जब्त कर लिया। यात्री को हिरासत में लेकर विभागीय मुख्यालय ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि सोना कहां से लाया गया था और इसे लाने का मकसद क्या था। आशंका है कि यात्री बिना सीमा शुल्क चुकाए सोना छिपाकर लाया था। फिलहाल मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। ------------------------- यह खबर भी पढ़िए- लखनऊ की मॉडल श्रद्धा की स्कॉर्पियो नेपाल बॉर्डर पर मिली : कारोबारी शिवा को चैट पर लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा लखनऊ में 28 साल के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में वॉन्टेड मॉडल श्रद्धा दुबे 5 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उसकी कार बुधवार को नेपाल बॉर्डर पर मिली। उसकी लोकेशन भी नेपाल में ट्रेस हुई। वह नेपाल के महीमनगर में घूमती भी दिखी है। इसके बाद पुलिस की 3 टीमें वहां रवाना हो गई हैं। (पूरी खबर पढ़िए)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)