इटावा ब्रांच कैनाल में अविलंब पानी छोड़ने की जरूरत बताई
नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर इटावा क्षेत्र की नहरी जल उपयोगिता समितियों के अध्यक्षों और किसानों ने अतिरिक्त क्षेत्रीय विकास आयुक्त के नाम ज्ञापन दिया। किसानों ने इटावा ब्रांच कैनाल में अविलंब पानी छोड़ने की जरूरत बताई। किसानों ने बताया कि उड़द की अधिकांश फसल कट चुकी, खेत खाली हो गए। नहर के अंतिम छोर पर स्थित किसानों को सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता है। सरसों की बुवाई भी हो चुकी। बढ़ते तापमान के कारण फसल को सिंचाई की जरूरत पड़ रही है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते नहरों में पानी छोड़ना शुरू नहीं किया गया तो किसानों को पलेवा के लिए आवश्यक पानी समय पर नहीं मिल पाएगा, जिससे आगामी फसल प्रभावित होने की आशंका है। ज्ञापन देने वालों में इटावा क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष अर्जुनलाल मीणा, शोभागपुरा जल उपयोगिता समिति के अध्यक्ष, किसान मौजूद रहे। किसानों ने सिंचाई विभाग से शीघ्र नहरों में जलप्रवाह शुरू करने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)