निर्दलीय के समर्थन से इटावा पालिका में बोर्ड बना, इस बार नहीं चूकें : मंत्री नागर
इटावा इटावा पंचायत समिति में पंचायतीराज चुनाव को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक कल्पनादेवी, विधायक संदीप शर्मा और भाजपा देहात जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गोचर और पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट दे, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसके साथ काम करें। मंत्री नागर हाल में नगरीय निकाय चुनाव में निर्दलीय के समर्थन से इटावा पालिका में बोर्ड बनाने का उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओं के बीच कहने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति में बहुमत से बोर्ड बनाएंगे। ऐसे नहीं जैसे पालिका में जुगाड़ से अध्यक्ष बनाया है। कार्यकर्ता पूरी तरह जुट जाएं और एकजुट होकर बहुमत से बोर्ड बनाएं। विधायक कल्पना देवी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण नगरीय निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। अब पंचायत चुनाव में भी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ गांवों में पहुंचें। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं से बोर्ड बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। प्रधान रिंकू मीणा ने आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गोचर, पूर्वमंत्री रामगोपाल बैरवा, नगरपालिका अध्यक्ष निर्मला नागर, चुनाव प्रभारी अशोक मीना, पूर्व विधायक प्रभुलाल वर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष रजनी सोनी, पूर्व प्रधान विजयशंकर नागर, पूर्व मंडी अध्यक्ष लक्ष्मीकुमारी, इटावा भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्रसिंह, पीपल्दा मंडल अध्यक्ष प्रवीण मीना ने संबोधन किया। वहीं, ऊर्जा मंत्री नागर, विधायक शर्मा, विधायक कल्पनादेवी का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नगरपालिका अध्यक्ष निर्मला नागर व उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने मंत्री नागर, विधायक शर्मा, विधायक कल्पनादेवी, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गोचर का स्वागत किया गया। प्रदेश प्रवक्ता ओम मीणा, जिला महामंत्री विशाल शर्मा, जिला मंत्री राजेश प्रजापति, सुल्तान बैरवा, जिला प्रवक्ता रणजीत आर्य, मुकेश कुदालिया, खातौली मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सुमन, ढीपरी मंडल अध्यक्ष मुकेश नागर, अयाना मंडल अध्यक्ष भीमराज बैरवा, इटावा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्रसिंह, पप्पू पोसवाल, गजेंद्रसिंह, भैरुलाल मीणा, जगदीश कुशवाह, भूपेंद्रसिंह, सत्येंद्रसिंह, मंगल नागर, विष्णु गोयल, देवकीनंदन परिहार, माधोलाल नागर, श्याम मीणा, हरिप्रकाश मीणा, जोधराज नागर, नंदबिहारी, जयसिंह चौधरी ने मंत्री-विधायकों का स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)