इटावा में 70 दुकानों के बाहर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:दुकानदारों ने बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप लगाया, प्रशासन ने कहा- अभियान जारी रहेगा

Oct 11, 2026 - 19:33
0
इटावा में 70 दुकानों के बाहर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:दुकानदारों ने बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप लगाया, प्रशासन ने कहा- अभियान जारी रहेगा
इटावा में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में प्रशासन ने रविवार शाम 4 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। भरथना चौराहे के पुल से जेके हॉस्पिटल तक चली कार्रवाई में मंडी समिति की करीब 70 दुकानों के बाहर नाले पर किए गए कथित अवैध कब्जों को हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। प्रशासन की टीम ने सड़क और नाले के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटवाया। सड़क पर रखी ईंटें, गिट्टी और अन्य लावारिस सामान भी जब्त कर लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को चार घंटे का समय दिया गया था। देखें, 3 तस्वीरें… दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है, वे खुद उसे हटा लें, अन्यथा प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों और नालों पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। दुकानदारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल वहीं, कुछ दुकानदारों ने प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त समय मिला। दुकानदारों का कहना है कि अचानक कार्रवाई होने से उन्हें अपना सामान हटाने का मौका नहीं मिला। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई के दौरान नुकसान होने की बात भी कही। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक बबीता सिंह, सीओ सिटी, एसडीएम सदर मनोज कुमार पाठक, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी प्रभारी अमित मिश्रा, टीएसआई अमित कुमार सिंह और मंडी सचिव शिवा आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User