कुशीनगर में सोहसा मोक्ष धाम पर श्रमदान:युवाओं ने मिलकर की सफाई, जनसहयोग से होगा परिसर का विकास

Oct 11, 2026 - 14:55
0
कुशीनगर में सोहसा मोक्ष धाम पर श्रमदान:युवाओं ने मिलकर की सफाई, जनसहयोग से होगा परिसर का विकास
कुशीनगर के कसया में छोटी गंडक नदी के तट पर स्थित सोहसा मोक्ष धाम के विकास में जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को क्षेत्र के युवाओं ने श्रमदान किया। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र के आह्वान पर युवाओं ने मोक्ष धाम परिसर की साफ-सफाई की। इससे पहले परिसर में जेसीबी से सफाई कराई गई थी, लेकिन कई स्थानों पर नरकट और झाड़ियां रह गई थीं। मशीन से इनकी सफाई संभव नहीं होने के कारण युवाओं ने स्वयं आगे आकर श्रमदान किया। डॉ. हरिओम मिश्र ने कहा कि जनसहयोग सामाजिक कार्यों की मजबूत आधारशिला है। सोहसा मोक्ष धाम करीब 100 गांवों के लोगों की आस्था और आवश्यकता से जुड़ा है। इसके विकास से पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा। जनसहभागिता के माध्यम से मोक्ष धाम के विकास को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रमदान करने वालों में जय प्रकाश वर्मा, आदित्य पाण्डेय, देवनन्द गोंड और सतवंत यादव शामिल रहे। इस दौरान मार्गदर्शक मंडल के सदस्य उमेश राव और नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User