इटावा में मनाया गया डॉ. सोनेलाल पटेल का परिनिर्वाण दिवस:हरीशंकर पटेल बोले- अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी तीसरे नंबर पर पहुंची

Oct 18, 2026 - 16:46
0
इटावा में मनाया गया डॉ. सोनेलाल पटेल का परिनिर्वाण दिवस:हरीशंकर पटेल बोले- अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी तीसरे नंबर पर पहुंची
इटावा में अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल का परिनिर्वाण दिवस रविवार दोपहर 1 बजे सदर विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाया गया। डॉ. सुधीर सविता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया गया। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हरीशंकर पटेल ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल वंचितों, गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के मसीहा थे। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को राजनीति से जोड़ने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम किया। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयास किए। डॉ. हरीशंकर पटेल ने कहा कि कन्नौज से जुड़ाव होने के कारण डॉ. सोनेलाल पटेल ने आलू किसानों की भंडारण संबंधी समस्याओं को समझा और कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था के जरिए उनके समाधान की पहल की। उन्होंने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल का उद्देश्य पिछड़े और वंचित वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर देना था। उनके विचार आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर 2009 को कानपुर में सड़क हादसे में डॉ. सोनेलाल पटेल का निधन हो गया था। उनके बाद उनकी पुत्री अनुप्रिया पटेल ने पार्टी की कमान संभाली और संगठन को आगे बढ़ाया। डॉ. हरीशंकर पटेल ने कहा कि अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में अपना दल (एस) ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी पहचान मजबूत की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। पार्टी के कोषाध्यक्ष अनुपम पटेल ने भी डॉ. सोनेलाल पटेल से जुड़ी यादें साझा कीं और उनके विचारों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। श्रद्धांजलि सभा में अमित चौरसिया एडवोकेट, देव प्रताप सिंह एडवोकेट, डॉ. सुधीर सविता, विवेक तिवारी एडवोकेट, सुनील कुमार, बृजेश पोरवाल, पवन कुमार एडवोकेट, संदीप कुमार, राजेश पोरवाल, अनिल कुमार एडवोकेट, निखिल सविता और सिद्धार्थ कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User